दो बच्चों की मां की जहरीली वस्तु सेवन से मौत

X
By - bhilwara halchal |30 Nov 2024 2:01 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। दो बच्चों की मां की जहरीली वस्तु के सेवन से मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस से जांच की मांग की है।
बड़लियास थाने के दीवान अशोक कड़वा ने बताया कि थाना सर्किल के कंवलियास निवासी सुरेश जंगलिया की तीस वर्षीया पत्नी सीमा ने शुक्रवार रात आठ बजे घर पर जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। शनिवार को सीमा ने दम तोड़ दिया।
दीवान कड़वा ने बताया कि सीमा का पीहर गंगापुर थाने के काला ढूंढा गांव में है। उसकी शादी 20 साल पहले हो गई थी। वह दो बच्चों की मां थी। पिता श्रीकिशन ने पुलिस को घटना के संबंध में रिपोर्ट दी, जिसमें सीमा के जहर खाने से संबंधित कारणों की जांच की मांग की। पुलिस ने सीमा के शव का पोस्टमार्टम कराते हुये जांच शुरु कर दी।
Next Story
