नेहरू से लेकर इंदिरा और राहुल गांधी तक... संविधान का जिक्र कर संसद में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

नेहरू से लेकर इंदिरा और राहुल गांधी तक... संविधान का जिक्र कर संसद में कांग्रेस पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी
X

नई दिल्ली। संविधान के 75 साल पूरे होने से जुड़ी चर्चा में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में विपक्ष पर निशाना साधा। संविधान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने गांधी परिवार के इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तक, को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने विपक्षी दलों पर संविधान के साथ समझौता करने का भी आरोप लगाया।

जवाहर लाल नेहरू) से लेकर राजीव गांधी तक, कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का घोर विरोध किया है। इतिहास कह रहा है आरक्षण के विरोध में लंबी-लंबी चिट्ठियां स्वयं नेहरू जी ने लिखी है, मुख्यमंत्रियों को लिखी है। इतना ही नहीं, सदन में आरक्षण के खिलाफ लंबे-लंबे भाषण इन लोगों ने किए हैं।

बाबा साहेब अंबेडकर समता के लिए और भारत में संतुलित विकास के लिए आरक्षण को लेकर आए... लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) इनके खिलाफ झंडा ऊंचा किया हुआ था। दशकों तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट को डिब्बे में डाल दिया था।

जब कांग्रेस को देश ने हटाया, जब कांग्रेस गई, तब जाकर ओबीसी को आरक्षण मिला, ये कांग्रेस का पाप है।

11 संकल्प का किया जिक्र

1. सभी नागरिक और सरकार अपने-अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें.

2. हर क्षेत्र और समाज को विकास का समान लाभ मिले, "सबका साथ, सबका विकास" की भावना बनी रहे.

3. भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए, और भ्रष्टाचारियों की सामाजिक स्वीकार्यता समाप्त हो

4. देश के कानूनों और परंपराओं के पालन में गर्व का भाव जागृत हो

5. गुलामी की मानसिकता से मुक्ति मिले और देश की सांस्कृतिक विरासत पर गर्व किया जाए

6. राजनीति को परिवारवाद से मुक्त कर लोकतंत्र को सशक्त बनाया जाए

7. संविधान का सम्मान हो और राजनीतिक स्वार्थ के लिए उसे हथियार न बनाया जाए

8. जिन वर्गों को संविधान के तहत आरक्षण मिल रहा है, वह जारी रहे, लेकिन धर्म के आधार पर आरक्षण न दिया जाए

9. महिलाओं के नेतृत्व में विकास (Women-led Development) को प्राथमिकता दी जाए

10. राज्य के विकास के माध्यम से राष्ट्र के विकास को सुनिश्चित किया जाए

11. "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के लक्ष्य को सर्वोपरि रखा जाए

जीएसटी ने देश की आर्थिक एकता को मजबूत किया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कांग्रेस शासन को याद करते हुए कहा,"एक समय ऐसा था जब देश के एक हिस्से में बिजली होती थी लेकिन सप्लाई नहीं हो पाती थी। वन नेशन, वन ग्रिड ने इस समस्या को दूर करते हुए पूरे देश में बिजली आपूर्ति को सुचारू और प्रभावी बनाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी ने देश की आर्थिक एकता को मजबूत किया है। इससे भारत में एक साझा बाजार का निर्माण हुआ है, जिससे व्यापार और उद्योग को नई गति मिली है।

महिलाओं की भागीदारी का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा, "महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। जब नारी शक्ति आगे बढ़ेगी, तो देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।"

पीएम मोदी ने कहा, "हमारा लोकतंत्र और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया के लिए प्रेरणा बन रहे हैं. भारत का भविष्य उज्ज्वल है, और यह विकास यात्रा अनवरत जारी रहेगी। "

भारत के संविधान का पहला पुत्र संसद है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आर्टिकल 370 और आर्टिकल 35 ए का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, अनुच्छेद 370 के बारे में तो ओबामा को पता है, लेकिन 35-ए के बारे में बहुत कम जानकारी है। भारत के संविधान का अगर कोई पहला पुत्र है तो ये संसद है, लेकिन उसकी गणना भी घोंटने से हुई।

Tags

Next Story