पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा देकर किया रेप, केस दर्ज

भीलवाड़ा बीएचएन। पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। सुभाषनगर पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया।
सुभाषनगर पुलिस ने बताया कि 23 साल की एक महिला ने राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि महिला, पति से अलग रह रही है। वह जहां काम करती थी, वहीं राजेश भी काम करता था। इसके चलते दोनों की तीन साढ़े तीन साल पहले जान-पहचान हो गई। महिला का आरोप है कि राजेश ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया। आरोपित ने अब शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Next Story