बकरियां घर लौट आई, नहीं आई महिला, तलाश करने पर कुएं में मिला शव

X
By - bhilwara halchal |14 May 2025 7:32 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के रामपुरिया गांव की एक बुजुर्ग महिला की पानी खींचते समय पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो गई। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
मांडलगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक रामलाल ने बताया कि रामपुरिया निवासी नानी देवी 65 पत्नी सांवता मीणा बुधवार दोपहर बकरियां चराने गई थी। शाम को बकरियां घर लौट आई, लेकिन नानी देवी नहीं लौटी। ऐसे में परिजन उसकी तलाश करते हुये खेत पर गये, जहां नानी देवी के कुएं में गिरने का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने नानी का शव कुएं से निकाला और मांडलगढ़ अस्पताल ले गये, जहां शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह होगा।
Next Story
