जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत
X

Bikaner.केन्द्रीय कारागृह बीकानेर की अधीक्षक श्रीमती सुमन मालीवाल विभाग ने पदोन्नत उप महानिरीक्षक कारागार बनाया है। 13 मई को राजस्थान कारागार सेवा के उप महानिरीक्षक कारागार के पदों की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक हुई। जिसमें श्रीमती सुमन मालीवाल का अधीक्षक ग्रेड-1 से उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। सम्भागीय आयुक्त बीकानेर तथा महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर द्वारा श्रीमती सुमन मालीवाल का उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर अलंकरण किया गया। केन्द्रीय कारागृह बीकानेर पर पदस्थापन के दौरान श्रीमती मालीवाल द्वारा बंदी कल्याण हेतु विशेष कार्य किये जाकर विभाग में नये किर्तिमान स्थापित किये। जिसमें देश में सर्वप्रथम बंदियों द्वारा हाथ से बनाये गये जेल उत्पादों को E-BAZAR PORTAL पर आमजन को ऑनलाईन विक्रय हेतु उपलब्ध कराया गया। स्किल डवलपमेंट के अन्तर्गत बंदी ऑर्केस्ट्रा वैण्ड, बंदी ब्रास बैण्ड, बंदी हेल्प डेस्क प्रारम्भ किया। बंदी रोजगार के लिए कारागृह की उद्योगशाला में आर्ट एण्ड क्राफ्ट उद्योग स्थापित किया, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना से कारागृह में निरूद्ध बंदियों को जोड़ा जाकर बंदियों के परिवार को आर्थिक संबल देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कारागृह में अपने पदस्थापन के दौरान 760 असाक्षर बंदियों को साक्षर किया गया, 846 बंदियों को उच्च शिक्षा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से जोड़ा गया, 39 बंदियों को आईटीआई कोर्स से जोड़ा गया तथा केन्द्रीय कारागृह में प्रथम बार स्टेट ओपन स्कूल का सेंटर खुलवाकर 4 बंदियों को 10वीं व 12वीं कक्षा में प्रवेश दिया गया। कारागृह में निरूद्ध बंदियों के आँखों की जॉच हेतु स्थानीय स्तर पर सम्पर्क कर कारागृह में कैम्प का आयोजन करवाकर 5 बंदियों का राजकीय पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर में मोतियाबिन्द का ऑपरेशन करवाया गया तथा 150 बंदियों को नजर के चश्में उपलब्ध करवाये गये जिससे बंदी अपने दैनिक कार्य आराम से करने लगे। कारागृह में बंदी चौपाल का आयोजन कर बंदियों की समस्याओं का भावनात्मक रूप से सुना जाकर निवारण किया गया। इसी प्रकार कर्मचारियों के वर्षों से लम्बित एमएसीपी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करवाते हुए आर्डर जारी किये गये। श्रीमती मालीवाल का केन्द्रीय कारागृह बीकानेर पर अधीक्षक पद पर पदस्थापित रहते हुए विभाग में बंदियों व कर्मचारियों के हितार्थ विशेष कार्य किये जाकर विभागीय प्राथमिकताओं को पूर्ण रूप से लागू करने में विशेष योगदान दिया गया।

Next Story