खेत पर पिलाई करते करंट लगने से युवक की मौत

X
By - bhilwara halchal |19 Jun 2025 7:45 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। उप नगर पुर के एक युवक की खेत पर फसल की पिलाई करते समय करंट लगने से मौत हो गई।
एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार, पुर निवासी इरफान मोहम्मद 34 पुत्र मोहम्मद अहसान नीलगर गुरुवार को खेत पर फसल की पिलाई कर रहा था। जहां उसे करंट लगा। इसके चलते तबीयत बिगड़ गई। परिजन, इरफान को जिला अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई।
Next Story
