कोठारी नदी उफान पर सवाईपुर कोटड़ी मार्ग बाधित

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकट से गुजर रही कोठारी नदी तूफान पर चल रही है, कल शनिवार को जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के बाद नदी नालों में पानी की आवक हुई, जिसके चलते क्षेत्र की प्रमुख कोठारी नदी अल सुबह से ही तूफान पर चल रही, नदी की पुलिया पर पानी आने के चलते सवाईपुर व कोटडी मार्ग बाधित हो गया है, इस पर सुरक्षा की दृष्टि से किसी की तैनाती नहीं होने के चलते राहगीर अपनी जान को जोखिम में डालकर नदी की पुलिया को पार कर रहे हैं, अल सुबह करीब 3 बजे बाद पुलिया पर पानी आया, सुबह 7 बजे तक भी पुलिया पर करीब 1 फीट पानी पुलिया पर बह रहा था, कुछ देर तक पुलिया के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी, जिसमें लोग अपनी जान की परवाह किए बिना ही पुलिया को इधर-उधर पार करते दिखाई दिए, वही पुलिया पर कुछ स्थानीय लोग पैसे लेकर राहगीरों को उफान मारती पुलिया को पार करवा रहे
