संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना,झांसी में पूरी ट्रेन कराई गई खाली,एक संदिग्ध बॉक्स मिला

निजामुद्दीन (दिल्ली) से दुर्ग (छत्तीसगढ़) जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। दिल्ली कंट्रोल रूम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। निजामुद्दीन से आने वाली और दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में दिल्ली से कंट्रोल रूम में फोन कर ट्रेन में बम होने की सूचना दी गई। सूचना पर जीआरपी आईपीओ, बम स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। फोन करने वाले शख्स ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। तलाशी अभियान जारी है।आनन फानन में पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड को सूचना दी गई। ट्रेन रात 11.31 बजे जैसे ही झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 2 पर आई तो सुरक्षा बालों ने ट्रेन को घेर लिया। साथ ही पूरा प्लेटफॉर्म खाली करा कर युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन की तैयारी की। यहां ट्रेन जैसे ही रुकी तो सुरक्षा बलों ने एक एक कार सभी स्लीपर और एसी कोच खाली करा लिए। साथ ही यात्रियों का लगेज भी ट्रेन से नीचे उतारा गया। इसके बाद एक एक बैग और दूसरे लगेज को चेक किया गया। साथ ही ट्रेन के अंदर भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल 8 कोच की अभी तक चेकिंग को चुकी है, लेकिन बम जैसी कोई चीज नहीं मिली। सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा ने बताया कि ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
अब तक...
सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और सीओ भी पहुचे
प्लेटफार्म नंबर 2_3 कराया खाली
सिविल पुलिस, जीआरपी की आठ टुकड़ी मौके पर
तीन खोजी कुत्ते तलाशी अभियान में शामिल
प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के सारे स्टॉल भी बंद करे
एक संदिग्ध बॉक्स मिला
