नहीं रहे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन

X
By - राजकुमार माली |4 Aug 2025 11:17 AM IST
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली। बेटे व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने लिखा कि आरणीय दिशोम गुरुजी हम सब को छोड़ कर चले गए हैं।
सर गंगा राम अस्पताल, दिल्ली ने जानकारी दी कि शिबू सोरेन को आज सुबह 8:56 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। डेढ़ महीने पहले उन्हें स्ट्रोक भी हुआ था। पिछले एक महीने से वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।
Next Story
