ट्रंप के टैरिफ बम पर भारत की दो टूक, विदेश मंत्रालय ने कहा- 'यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अन्य देश भी अपने...'

ट्रंप के टैरिफ बम पर भारत की दो टूक, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अन्य देश भी अपने...
X

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान किया है। अब अमेरिकी बाजार में इंपोर्ट होने वाले सामानों पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप भारत द्वारा रूसी तेल खरीदे जाने से भड़के हुए हैं और भारत पर टैरिफ इसी के मद्देनजर बढ़ाया गया है।


भारत की तरफ से ट्रंप के इस कदम का कड़ा विरोध किया गया है। विदेश मंत्रालय ने इसे अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। ट्रंप ने कहा है कि भारत द्वारा अगर जवाबी कार्रवाई की गई, तो टैरिफ बढ़ाया भी जा सकता है।

Next Story