कृषि कार्य करते दो युवकों की मौत, एक को लगा करंट, दूसरे को जहरीले जंतु ने काटा

X
By - bhilwara halchal |1 Sept 2025 7:37 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में कृषि कार्य करते दो युवकों की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये गये।
मांडल थाने के सहायक उप निरीक्षक श्यामसुंदर ने बताया कि हीराजी का खेड़ा निवासी ईश्वर लाल 22 पुत्र प्रभुलाल गुर्जर रविवार शाम को खेत पर फसल की रखवाली करने गया। जहां कुएं पर उसे करंट लगा, जिससे वह अचेत हो गया। उसे मांडल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना मांडलगढ़ थाना इलाके में हुई। एएसआई रामसिंह ने बताया कि कल्याणपुरा निवासी शंभुसिंह 40 पुत्र भंवरसिंह राजपूत खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रहा था, तभी उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। शंभु सिंह को परिजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी बीगोद के पास उसने दम तोड़ दिया। बाद में बीगोद अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
Next Story
