कृषि कार्य करते दो महिलाओं की गई जान

कृषि कार्य करते दो महिलाओं की गई जान
X

भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में कृषि कार्य करते समय दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये।

पारोली थाने के दीवान रामेश्वरलाल मीणा ने बताया कि घेवरिया निवासी देऊ 43 पत्नी धन्ना कीर मंगलवार को खेत पर गई। जहां फसल में कीटनानाशक दवा का छिडक़ाव करने के लिए उसने दवा की शीशी को मुंह से खोलने का प्रयास किया, तभी दवा उसके मुंह में चली गई। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। देऊ को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसी तरह एक अन्य घटना मांडलगढ़ थाना इलाके में हुई। दीवान रघुवीर सिंह ने बताया कि कचौलियाकलां निवासी शांति देवी 53 पत्नी भंवर मीणा खेत से चारा लाने गई। जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। शांति को उपचार के लिए मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Next Story