मांडलगढ़ में नहाने के दौरान चार महिलाएं एनीकट में डूबी, सभी को सुरक्षित निकाला,मचा हड़कंप

By - bhilwara halchal |14 Sept 2025 8:22 PM IST
भीलवाड़ा हलचल न्यूज़। जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल एनीकट पर नहाने के लिए गई चार महिलाएं एक दूसरे को बचाने के प्रयास में डूब गई। बताया गया कि लोगों ने चारों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
अस्पताल चौकी सूत्रों के अनुसार मांडलगढ़ निवासी गीता 40 पत्नी भोलू ढोली, राधा 35 पत्नी हरिओम ढोली, सोनू 31 पत्नी नंदलाल ढोली और रीना 30 पत्नी नरेंद्र ढोली रविवार को एनीकट पर नहाने के लिए गई। जहां इनमें से कोई महिला डूबने लगी जिसे बचाने का प्रयास में एक के बाद एक चारों डूब गई ।जानकारी मिली है कि इन महिलाओं को आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों की मदद से एनीकट से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चारों महिलाओं को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
Next Story
