छत से गिरने से युवक व जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत

छत से गिरने से युवक व जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत
X

भीलवाड़ा बीएचएन। एक युवक की छत से गिरने से, जबकि महिला की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना जिले के होडा व शेरपुरा गांवों में हुई।

मांडलगढ़ थाने के दीवान रघुवीर सिंह ने बताया कि होडा निवासी राजूलाल 35 पुत्र शंभुलाल तेली सोमवार सुबह मकान की छत से गिर पड़ा। उसे मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

उधर, शक्करगढ़ थाने के दीवान गुलामनबी ने बताया कि शेरपुरा निवासी ममता 40 पत्नी तेजमल रैगर की खेत पर जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Next Story