पिकअप ने चार राहगीरों को चपेट में लिया, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

पिकअप ने चार राहगीरों को चपेट में लिया, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
X

भीलवाड़ा बीएचएन। नेशनल हाइवे 148 डी पर शुक्रवार को एक बेकाबू पिकअप ने राह चलते चार लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आसींद थाना पुलिस ने बताया कि चेनपुरा निवासी नारायण सिंह 35 पुत्र केरूसिंह रावत, नारायण सिंह पुत्र सोहनसिंह रावत, कीलूसिंह पुत्र दुर्गासिंह रावत व कृपाल सिंह पुत्र देवीसिंह रावत शुक्रवार को पैदल ही कहीं जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाइवे 148 डी पर एक बेकाबू पिकअप ने इन चारों को चपेट में ले लिया। हादसे में नारायण सिंह पुत्र केरूसिंह की मौत हो गई। वहीं शेष तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक पिकअप को छोडक़र पैदल ही भाग छूटा। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।

Next Story