भीलवाड़ा एसीबी का एएसआई निलंबित: -गंभीर आरोपों की जांच विचाराधीन, मुख्यालय जयपुर किया

-गंभीर आरोपों की जांच विचाराधीन, मुख्यालय जयपुर किया
X

भीलवाड़ा बीएचएन। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की स्थानीय एसीबी चौकी द्वितीय के एक एएसआई को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान एएसआई का मुख्यालय जयपुर एसीबी हैडक्वार्टर होगा।

एसीबी सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) जयपुर पुष्पेंद्र राठौड़ ने यह आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, भीलवाड़ा एसीबी द्वितीय के एएसआई गोपाल जोशी को उनके विरुद्ध गंभीर आरोपों की प्राथमिक जांच विचाराधीन होने से उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।निलंबन अवधि के दौरान उनका हैडक्वार्टर, एसीबी मुख्यालय होगा। उधर, इस कार्रवाई के चलते एसीबी स्टॉफ में खलबली मची है। हालांकि, गोपाल जोशी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इस मामले में जांच जारी है।

Next Story