वेल्डिंग के दौरान बिल्डिंग से गिरी चिंगारी,: बाड़े में लगी आग, घास व लकडिय़ां जलीं, मची अफरा-तफरी

X
By - bhilwara halchal |24 Oct 2025 2:24 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। वेल्डिंग करने के दौरान एक बिल्डिंग से बाड़े में गिरी चिंगारी ने आग का रुप ले लिया। इसके चलते बाड़े में रखे घास और लकडिय़ां जल गई। घटना से क्षेत्रीय बाशिंदों में अफरा-तफरी मच गई। घटना, अजमेर रोड़ पर हुई। आग पर दो दमकलों की मदद से काबू पाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, अजमेर रोड़ पर पुराने अजमेरा हॉस्पीटल के सामने गली में शंकर लाल जाट का बाड़ा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि बाड़े के पड़ोस में एक बिल्डिंग पर वेल्डिंग कार्य किया जा रहा था। इस दौरान चिंगारी बाड़े में रखे घास व लकडिय़ों में जा गिरी। इस चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रुप ले लिया। इससे बाड़े में रखा घास व लकडिय़ां जल गई। आग से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस और दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
Next Story
