जहरीले जंतु के काटने से बुजुर्ग और अचानक तबीयत बिगडऩे से फैक्ट्री मजदूर की मौत

By - bhilwara halchal |26 Oct 2025 7:58 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में एक बुजुर्ग की जहरीले जंतु के काटने से, जबकि फैक्ट्री मजदूर की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई।
बीगोद थाने के एएसआई सत्यनारायण ने बताया कि कीरों की झोंपडिय़ा निवासी बालू 60 पुत्र चौथू कीर को रविवार को खेत पर जहरीले जंतु ने काट लिया। उसे बीगोद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
इसी तरह एक अन्य घटना मांडल थाना इलाके में हुई। उत्तरप्रदेश निवासी शिवनरेश यादव 45 एक फैक्ट्री में कार्यरत था। उसे सिर में दर्द हुआ। इसके चलते वह घर लौटा और सो गया। दोपहर में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Next Story
