परिवारिक विवाद में दो भतीजों की हत्या, चाचा और उसके बेटे गिरफ्तार

परिवारिक विवाद में दो भतीजों की हत्या, चाचा और उसके बेटे गिरफ्तार
X

सागर। सानौधा थाना क्षेत्र के चांदवर गांव में आपसी विवाद के चलते चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर दो भतीजों की हत्या कर दी। घायल दोनों भाईयों को सागर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में दोनों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय दीपेश और 16 वर्षीय आकाश दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में उनका अपनी चाची से कहासुनी हो गई थी। मामला शांत हो गया था, लेकिन लौटते समय चाचा सुरेश, उसका बेटा सचिन और एक अन्य रिश्तेदार ने दोनों को रोककर लाठी और डंडों से हमला कर दिया।

करीब एक घंटे तक दोनों वहीं पड़े रहे, जब परिवार को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी चाचा और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना घर से केवल पांच सौ मीटर की दूरी पर हुई थी। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

Next Story