नाबालिग लडक़ी के अपहरणकर्ता की सहयोगी मां व भाई भी गिरफ्तार

भीलवाड़ा बीएचएन। एक नाबालिग लडक़ी को अगवा कर उसके साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित के बाद उसकी मां व भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। मां-बेटे पर सहयोग करने का आरोप है।

करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने बताया कि अक्टूबर माह में अयान खां नामक युवक एक नाबालिग लडक़ी को अगवा कर ले गया और उसके साथ रेप किया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लडक़ी को पूर्व में ही दस्तयाब कर आरोपित अयान खां को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच व पीडि़ता के बयान के बाद सामने आया कि पीडि़त नाबालिग को आरोपित के घर में कुछ दिन छिपाकर रखा था। इसके लिए आरोपित अयान का उसकी मां गफूर बस्ती, देवगढ़ निवासी रविना बानेा पत्नी युसूफ मोहम्मद व भाई साहित 23 ने सहयोग किया था। इसे लेकर पुलिस ने आरोपित साहिल व रविना बानो को भी गिरफ्तार कर लिया।

Next Story