भीलवाड़ा में फिर लौटी कड़ाके की सर्दी, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

भीलवाड़ा।

कुछ दिनों की राहत के बाद शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और सर्दी ने तीखे तेवर दिखाए। दिनभर चली शीतलहर से शहरवासियों को खासा परेशान होना पड़ा। सुबह मौसम साफ रहा और धूप भी निकली, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों और दुकानों के बाहर अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया।

गिरते तापमान के कारण राहगीर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए तो वहीं बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतते देखा गया। बाजारों में भी गर्म खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई। लोग चाय कॉफी और पकौड़ों का सहारा लेकर सर्दी से बचाव करते दिखाई दिए।

लगातार बढ़ती ठंड के चलते लोग दिनभर कंपकंपाते रहे और खुले स्थानों पर कम ही रुकते नजर आए। मौसम के इस बदले मिजाज ने आमजन की दिनचर्या पर भी असर डाला।

Next Story