नाबालिक छात्रा से होटल में रेप, स्कूल जाने के लिए निकली थी छात्रा, केस दर्ज

By - bhilwara halchal |25 Jan 2026 12:06 AM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। घर से स्कूल जाने के लिए निकली एक छात्रा को हाइवे स्थित होटल में ले जाने के बाद रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
हनुमान नगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई गई है। एक नाबालिग छात्रा दोपहर में घर से निकली। इस छात्रा को लक्की व उसके साथी कार में बैठाकर कोटा-जयपुर हाइवे स्थित एक होटल में ले गये। आरोप है कि लक्की ने नाबालिग के साथ रेप किया। पुलिस ने पीडि़ता के माता-पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
Next Story
