अवैध बजरी खनन परिवहन में लगी लोडर मशीन और डंपर जप्त

X
By - bhilwara halchal |25 Jan 2026 8:18 PM IST
भीलवाड़ा। शम्भूगढ पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक डम्पर व एक लोडर मशीन को जब्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अवैध बजरी खनन व परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम खारी नदी से अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वालो की निगरानी कर रही थी। शनिवार रात 9.45 बजे खारी नदी सरहद ग्राम दोला का खेड़ा में इस टीम ने अवैध बजरी खनन व परिवहन करने में प्रयुक्त डम्पर नम्बर व एक लोडर मशीन को जप्त कर लिया।
Next Story
