नाबालिक छात्रा से होटल में गैंगरेप मामला-मुख्य आरोपित व सहयोगी सहित तीन गिरफ्तार

भीलवाड़ा बीएचएन । घर से स्कूल जाने के लिए निकली एक छात्रा को अगवा कर हाइवे स्थित होटल में ले जाने के बाद गैंगरेप के मामले में हनुमान नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित, सहयोगी और होटल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य आरोपित की पुलिस को तलाश है।

हनुमान नगर थाना पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार की दोपहर की बताई गई है। एक नाबालिग छात्रा दोपहर में घर से निकली। इस छात्रा को लक्की व उसके साथी कार में बैठाकर कोटा-जयपुर हाइवे स्थित एक होटल में ले गये। आरोप है कि लक्की नामक युवक ने नाबालिग के साथ रेप किया। पुलिस ने पीडि़ता के माता-पिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच की।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लक्की उर्फ लोकेश, इसके सहयोगी शुभम और होटल कर्मी फोरू मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में एक और आरोपित की तलाश है। पुलिस का कहना है कि लक्की पर नाबालिक लड़की को अगवा कर रेप करने का जबकि शुभम पर सहयोग और फोरू पर होटल में कमरा उपलब्ध कराने का आरोप है।

Next Story