महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, साइलेंट अटैक की आशंका

X
By - bhilwara halchal |3 Feb 2026 1:06 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। बड़लियास थाना क्षेत्र के चांदगढ़ गांव में एक महिला की अचानक चक्कर आने के बाद गिरने से मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर पुलिस साइलेंट अटैक को मौत का कारण मान रही है, हालांकि असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना मंगलवार सुबह की है। सहायक उप निरीक्षक गोपाललाल मीणा ने बताया कि चांदगढ़ निवासी काली 35 पत्नी रतन भील घर पर थी, तभी उसे अचानक चक्कर आए और वह जमीन पर गिर पड़ी। परिजन उसे तुरंत अचेत अवस्था में पहले बड़लियास और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। काली एक बेटे और एक बेटी की मां थी। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार में गहरा दुख छा गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Next Story
