रॉयल्टी नाका पर तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले ग्रामीणों पर मामला दर्ज

रॉयल्टी नाका पर तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले ग्रामीणों पर मामला दर्ज
X

भीलवाड़ा। फूलियाकलां क्षेत्र में खारी नदी पर स्थित रॉयल्टी नाके पर सोमवार को उत्पात मचाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार केकड़ी रोड स्थित खारी नदी में रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा बजरी खनन किया जा रहा था, जिससे नाराज होकर आसपास के गांवों के ग्रामीण वहां पहुंच गए।

बताया गया कि फूलियाकलां, गणपतियाखेड़ा और सणगारी गांवों के लोग सुबह करीब ग्यारह से बारह बजे के बीच नदी पर पहुंचे और खनन बंद कराने की मांग करते हुए रॉयल्टी नाके पर लगे कांटे पर धावा बोल दिया। इस दौरान सोलर प्लेटें, सीमेंट के पीलर और कंप्यूटर उपकरण क्षतिग्रस्त कर दिए गए। आरोप है कि कुछ सामान और बैटरियां भी मौके से उठा ली गईं।

इस घटना को लेकर रॉयल्टी ठेकेदार की ओर से प्रतिनिधि भीमसिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Story