भीलवाड़ा: अस्पताल के पालनागृह में मिला मासूम, नया नाम मिला 'मन'

भीलवाड़ा: अस्पताल के पालनागृह में मिला मासूम, नया नाम मिला मन
X


भीलवाड़ा। महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय परिसर के पालनागृह में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक दिन के नवजात को लावारिस छोड़ दिया गया। पालनागृह में लगे सेंसर आधारित अलार्म की सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मासूम को सुरक्षित बचा लिया।

एनआईसीयू वार्ड के नर्सिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को अपने संरक्षण में लेकर उपचार शुरू किया। करीब 2 किलो 100 ग्राम वजन के इस बालक को वर्तमान में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष चंद्रकला ओझा और सदस्य विनोद राव अस्पताल पहुंचे। समिति ने मासूम की स्थिति को देखते हुए उसे 'मन' नाम दिया है। फिलहाल पुलिस और बाल संरक्षण संस्थाएं मामले की जांच कर रही हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story