रंजिशवश हमला कर मोबाइल छीनने के आरोप में पूर्व महिला सरपंच के दो बेटे गिरफ्तार

रंजिशवश हमला कर मोबाइल छीनने के आरोप में पूर्व महिला सरपंच के दो बेटे गिरफ्तार
X

भीलवाड़ा बीएचएन। करीब आठ माह पहले रंजिशवश एक व्यक्ति पर हमला कर उसका मोबाइल ले जाने के मामले में पुलिस ने पूर्व महिला सरपंच के दो बेटों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

करेड़ा थाने के अर्जुन सिंह ने बताया कि शिवपुर में 25 मई 2025 को गहरीलाल गुर्जर गांव के चौराहे पर बैठा था। इस दौरान कुछ लोगों ने गुर्जर पर हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपितों और पीडि़त पक्ष के बीच बाड़े की दीवार को लेकर विवाद और रंजिश थी। इसी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में देवीलाल व इसके भाई मुकेश मेवाड़ा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में मनीष नामक एक आरोपित की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है।

Next Story