प्रौढ़ ने नीम के पेड़ से लटककर की खुदकुशी, कारण अभी अज्ञात

X
By - bhilwara halchal |5 Feb 2026 7:41 PM IST
भीलवाड़ा BHN .जिले के गोमा का बाडिय़ा गांव में देर रात एक प्रौढ़ ने अपने ही घर में स्थित नीम के पेड़ से लटककर जीवन समाप्त कर लिया। इस दुखद घटना के कारण अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन इसके चलते पूरे गांव में शोक और सनसनी फैल गई।
करेड़ा थाना के सहायक उप निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि 53 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र प्रेमसिंह रावत ने अपने परिवार के सो जाने के बाद यह कदम उठाया। सुबह जब परिजनों ने नींद खुली, तो उन्होंने मोहन सिंह को फंदे से लटका पाया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के बेटे किशोर सिंह की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Next Story
