ग्राम विकास अधिकारी और सहायक रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। जिले की ग्राम पंचायत सिंहपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ा अभियान चलाते हुए ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई और कनिष्ठ सहायक बाबू लाल शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 70 हजार रुपए नगद और 1.40 लाख रुपए का चेक बरामद हुआ, कुल राशि 2.10 लाख रुपए थी।

जानकारी के अनुसार, यह रिश्वत मई और जून 2025 में हुए 7 बिलों का ऑनलाइन भुगतान करवाने के एवज में मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी चित्तौड़गढ़ के उपअधीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई।

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ और कार्रवाई जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Next Story