कलेक्टर का बड़ा एक्शन: ग्राम पंचायतों में पट्टे जारी करने पर रोक, अनियमितताओं पर कसी नकेल

कलेक्टर का बड़ा एक्शन: ग्राम पंचायतों में पट्टे जारी करने पर रोक, अनियमितताओं पर कसी नकेल
X


​राजसमंद। जिले की ग्राम पंचायतों में पट्टे जारी करने के खेल में सामने आई भारी धांधली को देखते हुए जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर ने आगामी पंचायती राज चुनाव सम्पन्न होने तक ग्राम पंचायतों द्वारा नए पट्टे जारी करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

​प्रशासकों के कार्यकाल में नियमों की अनदेखी

सरपंचों का कार्यकाल पूरा होने के बाद ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए थे। जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि प्रशासकों और प्रशासकीय समितियों की निगरानी के बावजूद कई पंचायतों में नियमों को ताक पर रखकर पट्टे बांटे जा रहे हैं।

​जनसुनवाई में खुली पोल, बढ़ा कानूनी विवाद

कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा को जनसुनवाई, रात्रि विश्राम और औचक निरीक्षण के दौरान पट्टों में गड़बड़ी की पुख्ता जानकारी मिली। जांच में पाया गया कि:

​नियमों का उल्लंघन: राजस्थान पंचायती राज नियमों की पालना किए बिना ही पट्टे जारी कर दिए गए।

​भूमि का दुरुपयोग: अवैध तरीके से पट्टे जारी होने से बेशकीमती सरकारी भूमि के दुरुपयोग की आशंका बढ़ गई थी।

​राजस्व को नुकसान: इन अनियमितताओं के कारण अदालतों में केस बढ़ने लगे थे, जिससे सरकार पर कानूनी और आर्थिक बोझ बढ़ रहा था।

​कलेक्टर के इस आदेश के बाद अब जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने तक नया पट्टा जारी नहीं हो सकेगा। इस आदेश से उन भू-माफियाओं और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है जो चुनावी शून्य का फायदा उठाकर बंदरबांट में जुटे थे।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story