देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालिक सहित कई युवक युवतियां हिरासत में

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देह व्यापार का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर से सटे मझगांव रोड पर एक मकान में दबिश देकर अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान घर के अलग अलग कमरों में संदिग्ध हालात में युवक और युवतियां मिले। पुलिस ने मकान मालिक समेत मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
मोहल्ले के लोगों का कहना था कि पिछले कई दिनों से घर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। बाहर से लगातार युवक युवतियों का आना जाना हो रहा था, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजना बनाकर छापा मारा।
आपत्तिजनक सामग्री बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामान, कंडोम और कुछ संदिग्ध नशीले पदार्थ मिले। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि स्कूल की वर्दी पहने एक नाबालिग छात्रा भी मौके पर मौजूद थी। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है।
मकान मालिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। उपविभागीय पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
