ढिकोला से युवती लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

ढिकोला से युवती लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
X

भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के ढिकोला गांव से एक युवती लापता हो गई। शाहपुरा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी।

शाहपुरा पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीया युवती शुक्रवार दोपहर दो बजे घर से निकली, जो लौटकर नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस लापता युवती की तलाश कर रही है।

Next Story