मोटर चलाते करंट लगने से किसान की मौत, खेत में मिला शव

X
By - bhilwara halchal |7 Feb 2026 8:04 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। बदनौर थाना इलाके में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। शव, शनिवार को खेत में मिला।
सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि खेदेला निवासी चेन सिंह 46 पुत्र शंकरसिंह रावत शुक्रवार रात फसल की पिलाई करने खेत पर गये थे। जहां मोटर चलाते समय उन्हें करंट लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पुत्र नरेंद्र सिंह खेत पर गये तो उन्हें चेन सिंह मृत मिले। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया, जिसे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Next Story
