रोडवेज बस स्टैंड पर बस में शॉर्ट सर्किट, यात्रियों में अफरा-तफरी

By - bhilwara halchal |10 Feb 2026 2:49 PM IST
जोधपुर। मंगलवार को जोधपुर रोडवेज बस स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक रोडवेज बस में अचानक धुआं भर गया। बस में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग खिड़कियों और दरवाजों से बाहर कूदकर अपनी जान बचाने लगे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठा। यात्रियों ने अफरा-तफरी में अपना-अपना सामान लेकर बस से बाहर निकलना शुरू किया। बस स्टैंड परिसर में कुछ समय के लिए हलचल और सनसनी का माहौल बना रहा।
सौभाग्य से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। रोडवेज कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बस की जांच की। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को धुएं का कारण बताया गया है। बस की तकनीकी जांच अभी जारी है।
Next Story
