बावड़ी में गिरने से नर्सिंग छात्रा की दर्दनाक मौत, कस्बे में छाया शोक

भीलवाड़ा बीएचएन। मांडलगढ़ कस्बे में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब एक 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की बावड़ी में गिरने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और इलाके में छा गया ।

मांडलगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक फूलचंद ने बताया कि पुरानी आबादी निवासी मोनिका पुत्री दुर्गालाल माली मंगलवार शाम अचानक असंतुलित होकर बावड़ी में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मोनिका नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी । मोनिका की असमय मौत से परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। कस्बे में शोक छा गया ।स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पल में हुए इस हादसे ने पूरे कस्बे को स्तब्ध कर दिया है।

Next Story