मांडल थाने से जब्त जेसीबी चोरी व बदलने का मामला- एक और आरोपित गिरफ्तार, फर्जी कागजात तैयार करवाने के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप

By - bhilwara halchal |12 Feb 2026 8:15 PM IST
भीलवाड़ा । जिले के मांडल थाने से जप्त नई जेसीबी मशीन की चोरी और उसे बदलने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी राहुल जोशी ने बताया कि 8-9 सितंबर 2025 की रात मांडल थाने के बाहर, जप्त नई जेसीबी मशीन खड़ी थी, जिसे चोरों ने शातिर तरीके से बदल दिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 8-9 सितंबर की दरमियानी रात थाना परिसर से जेसीबी ले जाने का खुलासा हुआ। इस मामले के सामने आने पर एसएचओ द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई । डीएसपी जोशी ने बताया कि इस मामले में जेसीबी के फर्जी कागजात तैयार करने के षड्यंत्र में शामिल ओमप्रकाश जाट को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story
