बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च झौंककर नथ छीनने के मामले में श्रवण गिरफ्तार

भीलवाड़ा । जिले के अमरपुरा गांव में पिछले दिनों खेत के रास्ते में एक बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्ची झोंककर सोने की नथ छीनने के मामले में करेड़ा पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बता दे कि इस मामले में एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है।

करेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमरपुरा निवासी एक बुजुर्ग महिला घीसूदेवी तेली पिछले दिनों अपने नाती के साथ खेत के रास्ते पर थी। इस दौरान एक वाहन ने घीसू देवी को टक्कर मार दी। इस वाहन में दो जने सवार थे। इन्होंने बाद में घीसू देवी की आंखों में मिर्ची झौंक दी ओर उसकी पहनी हुई सोने की नथ नाक से छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये थे। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया। एक अन्य आरोपित आमदला निवासी श्रवण 36 पुत्र तेजाराम बलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपित से ध्यान पूछताछ कर रही है।

Next Story