नौकरीपेशा युवती से दुष्कर्म की कोशिश, धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

भीलवाड़ा BHN. शहर में काम करने वाली एक युवती से दुष्कर्म की कोशिश और उसे धमकाने के गंभीर आरोप में गांधीनगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

थाना प्रभारी पी. कासौटिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान निलेश कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने शहर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाली एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया और बाद में उसे धमकाया भी। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तत्परता दिखाते हुए आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस फिलहाल निलेश कुमार से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे।

Next Story