उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करने वाला आरोपित मूसा गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विवादित टिप्पणी करने वाला आरोपित मूसा गिरफ्तार
X

भीलवाड़ा (बीएचएन)। सोशल मीडिया पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो पर विवादित टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। भीमगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

भीमगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक एस.एन. राव ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर मूसा नाम से एक ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का एक वीडियो 11 फरवरी को शेयर किया था। वीडियो साझा करने के साथ ही आरोपित कलीम उर्फ मूसा 38 ने उसके नीचे आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने के आसूचना अधिकारी उमराव की रिपोर्ट पर पुलिस ने गत दिनों एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित कलीम उर्फ मूसा को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में ग्रुप के अन्य सदस्यों और वीडियो के स्रोत की भी जांच कर रही है।

Next Story