शर्मनाक: निर्माणाधीन बिल्डिंग में नाबालिग से रेप, पिता के पहुंचने पर चौकीदार अर्जुन फरार

भीलवाड़ा। शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लडक़ी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के चौकीदार ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपना शिकार बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

प्रताप नगर पुलिस के अनुसार, पीडि़त बालिका अपने पिता के साथ रहती है। पिता जहां मजदूरी करता है, उसी क्षेत्र में एक बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जहाँ एक व्यक्ति चौकीदार के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार शाम को आरोपित चौकीदार ने नाबालिग को अकेला देख उसे बहला-फुसलाकर निर्माणाधीन बिल्डिंग के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान जब पीडि़ता ने शोर मचाया, तो उसकी चीख सुनकर पिता मौके पर पहुँच गया। पिता को आता देख आरोपित घबराकर वहाँ से भाग निकला। बदहवास हालत में मिली बेटी ने पिता को आपबीती सुनाई, जिसके बाद थाने पहुँचकर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। आरोपित, अर्जुन बताया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। पुलिस की टीमें फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Next Story