भीलवाड़ा में तीन छात्रों के लापता होने से हडक़ंप, पुलिस के हाथ अब तक खाली!

भीलवाड़ा बीएचएन। शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक साथ तीन नाबालिग स्कूली छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। गायब होने वाले छात्रों में दो सगे भाई शामिल हैं, जो स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन बीच रास्ते से ही ओझल हो गए। परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस जुटी है तलाश में, अब तक नहीं मिली सफलता
घटना 21 फरवरी की हैए जब भीमगंज और सदर थाना क्षेत्र के ये तीन छात्र ;उम्र 13, 14 और 16 वर्ष, सुबह 9.30 बजे स्कूल के लिए निकले थे। स्कूल का समय बीत जाने और रात होने तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तब परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में थानों के चक्कर काटे गए, जिसके बाद अपहरण की धाराओं में मामला तो दर्ज हुआ, लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के पास इन लापता बच्चों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।
क्या काम की तलाश में गए बच्चे?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सहपाठियों ने बताया कि ये छात्र किसी कैटर्स के पास काम पर जाने की योजना बना रहे थे। सवाल यह उठता है कि क्या इतनी कम उम्र के बच्चों को किसी ने काम का लालच दिया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के भरोसे है, लेकिन परिजनों का धैर्य जवाब दे रहा है। आखिर शहर के बीचों.बीच से तीन बच्चे गायब कैसे हो गए ? पुलिस प्रशासन अब तक उन्हें ढूंढ क्यूं नहीं पाया।
