नाबालिग का अपहरण कर एमपी में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

By - bhilwara halchal |26 Feb 2026 2:51 PM IST
भीलवाड़ा। जिले की रायला थाना पुलिस ने एक नाबालिग लडक़ी को अगवा कर मध्यप्रदेश ले जाने और वहां करीब एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है।
रायला थाना प्रभारी मूलचंद वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपित संजय कुमार (21) पुत्र प्रेमचंद, निवासी दौलतगढ़ है। आरोपित पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लडक़ी का अपहरण किया और उसे मध्यप्रदेश के रामपुरिया गांव ले गया। वहां उसने एक मकान में पीडि़ता को करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
Next Story
