चंद्रभागा नदी में पुलिस की दबिश: बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर जब्त, तीन चालक गिरफ्तार

By - bhilwara halchal |26 Feb 2026 6:50 PM IST
भीलवाड़ा BHN. अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पोटला स्थित चंद्रभागा नदी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की टीम ने मौके से बजरी भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं और उनके चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध खनन की सूचना मिलने पर सब इंस्पेक्टर अर्जुनलाल गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने सुनियोजित तरीके से चंद्रभागा नदी क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बजरी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका गया। पुलिस ने मौके से चालक रतनलाल जाट, सोनू और देबी नायक को हिरासत में लिया है।
इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जब्त वाहनों को थाने लाकर खड़ा करवाया है ।
Next Story
