शीतला सप्तमी पर भीलवाड़ा डेयरी की विशेष तैयारी, दूध के साथ मिठाइयों की भी होगी बौछार,तैयारियां पूरी

शीतला सप्तमी पर भीलवाड़ा डेयरी की विशेष तैयारी, दूध के साथ मिठाइयों की भी होगी बौछार,तैयारियां पूरी
X

भीलवाड़ा (विजय गढ़वाल)। आगामी शीतला सप्तमी के पावन पर्व को देखते हुए भीलवाड़ा डेयरी ने जिलावासियों के लिए दूध और दुग्ध उत्पादों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कमर कस ली है। इस बार पर्व पर उपभोक्ताओं को न केवल पर्याप्त मात्रा में दूध मिलेगा, बल्कि डेयरी द्वारा निर्मित शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

8.30 लाख लीटर दूध और 1.50 लाख किलो मिठाइयों का लक्ष्य

भीलवाड़ा डेयरी के एमडी त्रिभुवन पाटीदार ने 'हलचल' को बताया कि शीतला सप्तमी पर जिले भर में करीब 8 लाख 30 हजार लीटर दूध की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया है। यह आपूर्ति शहर के साथ-साथ जिले के सभी बूथों पर सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पर्व की मिठास बढ़ाने के लिए डेयरी 1 लाख 50 हजार किलो मिठाइयां, जिनमें विशेष रूप से रसगुल्ला, गुलाब जामुन और सोनपापड़ी उपलब्ध कराएगी।

अगले सप्ताह से मिलेगी 'केसर काजू कतली' की सौगात

एमडी पाटीदार ने उपभोक्ताओं के लिए एक और बड़ी खुशखबरी साझा की है। उन्होंने बताया कि भीलवाड़ा डेयरी जल्द ही 500 ग्राम की आकर्षक पैकिंग में शुद्ध 'केसर काजू कतली' लॉन्च करने जा रही है। इसकी सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं और अगले सप्ताह तक यह डेयरी बूथों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। गुणवत्ता और शुद्धता के भरोसे के साथ डेयरी उत्पादों की यह नई रेंज त्योहारों के सीजन में आमजन के लिए खास आकर्षण होगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455


Next Story