ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चयन के बीच इजराइल का भीषण हमला: कोम में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की इमारत को बनाया निशाना

तेहरान/कोम। ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चुनाव की महत्वपूर्ण प्रक्रिया के दौरान इजराइल ने कोम (Qom) शहर में एक बड़ा हवाई हमला किया है। 'टाइम्स ऑफ इजराइल' की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली वायुसेना ने असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की उस इमारत को निशाना बनाया है, जहां देश के वरिष्ठ धार्मिक गुरु नए नेता के चयन के लिए एकत्र
सुप्रीम लीडर की मौत के बाद गहराया संकट
उल्लेखनीय है कि जंग के पहले दिन शनिवार को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई थी। तब से यह पद रिक्त है। 88 सदस्यीय असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स पर ही नए सर्वोच्च नेता को चुनने की जिम्मेदारी है। हमले में इमारत को भारी क्षति पहुंची है, हालांकि हताहतों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पिछले 4 दिनों में जारी इस भीषण संघर्ष में अब तक 787 लोगों की जान जा चुकी है।
तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर आग की लपटें
ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, राजधानी तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर भी भीषण हवाई हमले हुए हैं, जिससे वहां आग लग गई है। इसके अतिरिक्त पूर्वी तेहरान के हाकिमीयेह इलाके को भी निशाना बनाया गया है। हमले से पहले इजराइली सेना ने नागरिकों को इलाका खाली करने की चेतावनी जारी की थी।
युद्ध के अन्य प्रमुख घटनाक्रम:
व्यापक विनाश: ईरानियन रेड क्रिसेंट सोसाइटी के अनुसार, अब तक 153 शहरों को निशाना बनाया गया है और कुल 504 स्थानों पर 1,039 हमले किए गए हैं।
ब्रिटेन की सक्रियता: ईरान के जवाबी हमलों के बीच ब्रिटेन ने साइप्रस में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। पीएम कीर स्टार्मर ने काउंटर-ड्रोन हेलीकॉप्टर और एयर डिफेंस डेस्ट्रॉयर HMS ड्रैगन तैनात करने की घोषणा की है।
नेतन्याहू की चेतावनी: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एयर फोर्स बेस से कड़ा संदेश देते हुए कहा कि हमारे पायलट तेहरान और लेबनान के आसमान में हैं। उन्होंने हिजबुल्लाह को भी चेतावनी दी कि इजराइल पर हमला करना उनकी "बड़ी गलती" साबित होगी।
