युवक लापता, परिजनों में मचा हड़कंप तलाश में जुटी पुलिस

भीलवाड़ा। शहर के सुभाषनगर क्षेत्र से 28 वर्षीय युवक सीताराम सिंह रावत पुत्र शंकर सिंह रावत के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
सुभाष नगर थाने के सहायक उप निरीक्षक साबिर मोहम्मद के अनुसार सीताराम आज दोपहर करीब 12:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब उसकी हर संभव जगह तलाश की और कोई सुराग नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।
सीताराम मूल रूप से बलवीर कॉलोनी, विजयनगर (जिला ब्यावर) का निवासी है और वर्तमान में संजय कॉलोनी में रह रहा था। अचानक इस तरह घर से गायब होने की घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक बिना बताए कहीं नहीं जाता था, जिससे मामले को लेकर आशंका और बढ़ गई है। लापता सीताराम का कद लगभग 5 फीट 10 इंच, रंग गेहूंआ है। घटना के समय वह लाल रंग की टी-शर्ट, काले रंग का लोअर और हरे रंग की चप्पल पहने हुए था।
