भीलवाड़ा: अवैध अफीम रखने व अफीम की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ाBHN. जिले के पुलिस थाना करेडा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 103 ग्राम अफीम तथा खेत में उगाए गए 294 अफीम के पौधे (कुल वजन 16 किलो 300 ग्राम) बरामद किए हैं। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम केमरी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम अपने कब्जे में रखे हुए है और अफीम की खेती भी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 103 ग्राम अफीम बरामद की। साथ ही खेत में उगाए गए 294 अफीम के पौधों को भी जब्त किया गया।

पुलिस ने मौके से श्याम लाल पुत्र हेमाराम भील (40 ), निवासी केमरी आमदला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story