भीलवाड़ा: युवक पर खौफनाक हमला, हाथ-पैर तोड़े; अधमरा कर घर के बाहर फेंका, पूरे परिवार को 'बंदूक' से भूनने की धमकी!

भीलवाड़ा: युवक पर खौफनाक हमला, हाथ-पैर तोड़े; अधमरा कर घर के बाहर फेंका, पूरे परिवार को बंदूक से भूनने की धमकी!
X

भीलवाड़ा। जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र के हाजीपुरा गाँव में दबंगई और हिंसा का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक को साजिश के तहत रास्ते में रोककर लोहे की टामियों और लाठियों से इस कदर पीटा गया कि वह अधमरा हो गया। हमलावरों ने न केवल युवक के हाथ-पैर तोड़ दिए, बल्कि पीड़ित परिवार को जातिसूचक गालियाँ देते हुए बंदूक से खत्म करने की धमकी भी दी है।

साजिश रचकर रास्ते में घेरा, स्कार्पियो से आए थे हमलावर

पीड़िता माया देवी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार शाम करीब 7-8 बजे कालू उर्फ अरविंद ओझा ने उनके पति कैलाश रेगर को फोन कर सवाईपुर बुलाया। जैसे ही कैलाश अपनी बाइक से कुड़ी-हाजीपुरा मार्ग पर पहुँचे, पहले से घात लगाकर बैठी एक स्कार्पियो गाड़ी ने उनका रास्ता रोक लिया।

लोहे की टामियों से किया वार, चीखते रहे हमलावर— "आज इसे खत्म करना है"

गाड़ी से उतरे पवन, सत्यनारायण, कालू और दो महिलाओं सहित अन्य लोगों ने कैलाश पर हमला बोल दिया। रिपोर्ट के अनुसार लोहे की टामियों और लकड़ियों से पीट-पीटकर कैलाश के हाथ-पैर तोड़ दिए गए।

बाइक को भी किया क्षतिग्रस्त

हमलावरों ने पीड़ित युवक की मोटरसाइकिल को भी पूरी तरह तोड़ दिया। आरोप है कि उसकी बाइक भी वहां नहीं मिली है।

पीड़ित को अधमरा कर फेंका

जब कैलाश बेहोश हो गया, तो आरोपी उसे उठाकर हाथीपुरा स्थित उसके घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए।

जातिसूचक गालियाँ और 'गन' कल्चर का खौफ

हमलावर पीड़ित के घर के बाहर भी नहीं रुके। माया देवी का आरोप है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जातिगत अपमानित किया और चिल्लाकर कहा— "बाहर निकलो, तुम्हें भी इस बंदूक से यहीं ढेर कर देंगे।" घटना के बाद से पूरे गाँव और पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।

Next Story