पश्‍चिम एशिया संकट: एलपीजी किल्लत की आशंका से इंडक्शन और इलेक्ट्रिक केतली की मांग में भारी उछाल

पश्‍चिम एशिया संकट: एलपीजी किल्लत की आशंका से इंडक्शन और इलेक्ट्रिक केतली की मांग में भारी उछाल
X

भीलवाड़ा | पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध के बाद एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर उपजी चिंताओं ने बाजार का रुख बदल दिया है। भीलवाड़ा सहित देशभर में बिजली से चलने वाले चूल्हों (इंडक्शन कुकटॉप) और इलेक्ट्रिक केतली की मांग में अचानक जबरदस्त तेजी आई है। आलम यह है कि लोग एहतियात के तौर पर एक साथ कई चूल्हे खरीद रहे हैं, जिससे इनकी औसत दैनिक बिक्री सामान्य से तीन गुना तक बढ़ गई है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजार में मची होड़

स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी इन उत्पादों की भारी मांग देखी जा रही है। अमेजन इंडिया के अनुसार, पिछले दो दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में 30 गुना का रिकॉर्ड उछाल आया है। वहीं, राइस कुकर और इलेक्ट्रिक प्रेशर कुकर की बिक्री भी चार गुना बढ़ गई है। टाटा समूह की कंपनी 'क्रोमा' और 'पिजन' ब्रांड बनाने वाली कंपनी स्टोवक्राफ्ट ने भी बिक्री में तीन से चार गुना की बढ़ोतरी दर्ज की है।

व्यवसायिक क्षेत्र भी तलाश रहा विकल्प

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की संभावित कमी को देखते हुए रेस्तरां, स्ट्रीट फूड विक्रेता और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग अब वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर रुख कर रहे हैं। बाजार में न केवल इंडक्शन और माइक्रोवेव, बल्कि अब जलाऊ लकड़ी और सौर ऊर्जा उपकरणों की पूछ-परख भी बढ़ने लगी है। उपभोक्ता भविष्य की अनिश्चितता को देखते हुए बिजली के उपकरणों को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि रसोई का पहिया थमता नजर न आए।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story